मुफ़्त रजिस्टर

Register free
सारथी क्या है? · About Saarthi

सारथी एक समुदाय-आधारित, बिना किसी शुल्क का प्रयास है जो भवानी मंडी और आस-पास के क्षेत्रों के बेरोज़गार युवाओं को रोज़गार के अवसरों से जोड़ता है। IITs, IIMs और AIIMS से निकले युवाओं की एक पहल — भारत के लिए एक मददगार हाथ बनने की ओर 🇮🇳

Saarthi is a community-driven, no-cost initiative that helps unemployed youth find meaningful job opportunities in and around Bhawani Mandi. An initiative by young minds from IITs, IIMs, and AIIMS to be a helping hand for Bharat 🇮🇳


हम स्थानीय युवाओं और स्थानीय व्यवसायों के बीच पुल का काम करते हैं — ताकि युवाओं को काम मिले और व्यापारों को योग्य लोग। चाहे आप फुल टाइम, पार्ट टाइम या कुछ महीनों का काम ढूँढ रहे हों — सारथी आपकी मदद के लिए तैयार है।

We act as a bridge between local talent and local demand — connecting youth with businesses, shops, homes, and other employers who need reliable people. Whether you're looking for full-time, part-time, or short-term work — Saarthi is here to guide, support, and connect you.

चरण 1 · STEP 1

आप सारथी का उपयोग कैसे करेंगे?

How would you like to use Saarthi today? Pick one to continue.

"सारथी में सबसे बड़ी योग्यता है — काम करने का इरादा। बाक़ी सब हम मिलकर सीख लेंगे।" At Saarthi, the biggest qualification is the will to work. The rest, we'll figure out together.
हर हुनर की एक पहचान होती है, और हर मेहनत का हक़दार होता है सम्मान। सारथी का उद्देश्य है — आपको सही अवसर से जोड़ना। आपसे अनुरोध है कि अपनी सही और सटीक जानकारी ही साझा करें। Every skill deserves recognition, and every effort deserves respect. Saarthi's purpose is to connect you to the right opportunity — please share accurate, complete information.

हम इसी नंबर पर WhatsApp से संपर्क करेंगे। We'll WhatsApp you on this number.

"जिस हाथ से रोटी बनती है, उस हाथ का भी सम्मान हो। सारथी सिर्फ़ जोड़ता है — मालिक और मेहनत को। हम आपसे उम्मीद करते हैं कि जो भी काम पर रखें, उसे इंसाफ़, इज्ज़त और सही मेहनताना ज़रूर दें।" The hand that earns bread deserves respect too. Saarthi only connects — owner with effort. We trust you to give whoever you hire fairness, dignity, and an honest wage.
अगर आप किसी काम के लिए कर्मचारी ढूँढ रहे हैं — तो कृपया नीचे की जानकारी भरें। हम आपके क्षेत्र से उपयुक्त उम्मीदवारों की सूची WhatsApp पर भेजने का प्रयास करेंगे। If you're hiring, fill in the details below. We'll send you a shortlist of suitable candidates from your area on WhatsApp.
"आपकी एक सही पहल, किसी की ज़िंदगी बदल सकती है। आपकी ईमानदारी हमारी सेवा को बेहतर बनाएगी।" Your honest update can change someone's life path — and it keeps our database clean so we don't keep bothering the candidate.
अगर आपने सारथी के ज़रिए किसी को काम पर रखा है, तो कृपया अपना अनुभव साझा करें। इससे हमारा डेटा अपडेट होता है और उम्मीदवार को बार-बार कॉल नहीं आते। If you have hired through our platform, please share your experience. It helps us keep the database clean and saves the candidate from unnecessary back-and-forth calls.
"हम ज़्यादा नहीं माँगते — बस एक खुला दिल और थोड़ा वक़्त। बाक़ी, साथ मिलकर तय करेंगे।" We don't ask for much — just an open heart and a little time. The rest, we'll figure out together.
सारथी पूरी तरह स्वयंसेवकों द्वारा चलाया जाता है — ऐसे लोगों द्वारा जो अपनी जड़ों को वापस देने में विश्वास रखते हैं। चाहे आप 1 घंटा दे सकें या 10, चाहे आप छात्र हों, नौकरीपेशा हों, या अपना कारोबार चलाते हों — यहाँ आपके लिए एक भूमिका ज़रूर है। Saarthi is run entirely by volunteers — people who believe in giving back, not just in miles but in meaning. Whether you can spare 1 hour or 10, whether you're a student, professional, or running your own business — there is a role for you here.